फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलोफर बनीं कश्मीर विवि की वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। वह प्रोफेसर तलत अहमद का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हो गया था। प्रोफेसर खान कश्मीर विश्वविद्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला कुलपति हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर खान कश्मीर विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्हें कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर नजमा अख्तर और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित पहली महिला कुलपति के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें