फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में 1.75 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नशा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पौने दो किलो हेरोइन तथा 12 किलो चरस बरामद किया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनके पास से 5.60 लाख रुपये नकदी भी मिला है। हेरोइन सीमा पार से तस्करी कर लाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एलओसी गेट पर चेकिंग के दौरान एक महिला तथा उसके साथी के पास दो पैकेट बरामद किए गए। शक के आधार पर जांच में करीब पौने दो किलो हेरोइन बरामद किया गया। पकड़े गए तस्करों की शिनाख्त दादेर निवासी गुल्लू बेगम व कंडियां निवासी तनवीर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों मंगलवार को एलओसी गेट से आगे जमीन पर खेती करने जाने की बात कहकर गए थे। देर शाम जब वे लौटे तो उनके पास दो पैकेट थे, जिसमें पौने दो किलो हेरोइन थी। यह पीओके से तस्करी कर लाई गई थी। इसी प्रकार सुरक्षा बलों ने दीवर लोलाब में मोहम्मद शफी गोजर के घर छापा मारकर 12 किलो चरस बरामद किया। मौके से 5.60 लाख रुपये नकद बरामद किया गया। यह राशि नशीले पदार्थ की बिक्री से मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें