फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत, जवान समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/शोपियां। शोपियां के पंडोशन इलाके में मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की गोली लगने से एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक जवान और एक अन्य नागरिक घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकलने में सफल रहे। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन देर शाम तक जारी था। जिले के चौधरी गुंड से लगभग 4 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित पांडोशन के इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना, पुलिस ने सोमवार सुबह लगभग 7:45 बजे एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। सैन्य अधिकारी के मुताबिक करीब 8:30 बजे टीमों ने उस घर को घेर लिया, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। इस दौरान आतंकियों ने चारों दिशाओं में अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने भारी गोलीबारी के बीच मठभेड़ स्थल से आम नागरिकों को निकालना शुरू किया और कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान एक जवान लांस नायक संजीब दास और दो नागरिकों शाहिद गनी डार और सुहेब अहमद गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सेना के हेलिकॉप्टर से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां शाहिद गनी डार ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल नागरिक सुहेब अहमद की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, लांस नायक संजीब दास खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें