फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने पद्मश्री फैसल को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। सेना ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक पद्मश्री फैसल अली डार को एक समारोह में सम्मानित किया। सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स के सोनारवैन स्थित मुख्यालय में ब्रिगेडियर अतुल राजपूत ने स्मृति चिह्न और शॉल भेंट करते हुए कहा कि डार ने कश्मीर के युवकों को एक नई राह दिखाई है। इनकी वजह से अब बहुत से युवा खेल को अपने करियर के रूप में चुन रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर राजपूत ने कहा कि फैसल को सम्मान मिलना हजारों युवाओं को मुख्यधारा की ओर प्रोत्साहित करने में उनके अपार योगदान पर मुहर है। डार ने कश्मीर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया और घाटी में सामान्य स्थिति लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब युवा खेलों को करिअर के रूप में चुन रहे हैं जो पहले सोचना असंभव था। उन्होंने कहा कि फैसल अली डार पूरे देश के लिए विशेष रूप से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए एक उदाहरण और प्रेरणा हैं। इस मौके पर 14 राष्ट्रीय राइफल्स के सीओ कर्नल अजय सिंह रावत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें