फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। वे बड़े हमले की फिराक में थे। उनके पास से तीन चीन निर्मित पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि वे बाहरी मजदूरों तथा पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों पर हमले की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

खुफिया सूचना मिली थी कि तीन आतंकी सोपोर से श्रीनगर जा रहे हैं। इस आधार पर 29 राष्ट्रीय राइफल्स व पुलिस ने नाका लगाया। देर रात हैगाम में बगीचे के रास्ते तीन संदिग्ध जाते हुए दिखे। इस पर सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी तो वे बगीचे में भागने लगे। इस पर तीनों को दौड़ाकर सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। इनकी शिनाख्त वारपोरा के तफहीम रियाज, ब्रथ कला सोपोर के सीरत शाहबाज मीर व रमीज अहमद खान के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें