फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षों में पहली बार इस साल मार्च में 1.80 लाख पर्यटक पहुंचे कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर । पिछले दस वर्षों की तुलना में इस वर्ष मार्च में पहली बार मार्च माह में रिकॉर्ड 1.80 लाख पर्यटक कश्मीर घाटी पहुंचे।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने दावा किया कि मार्च महीने में 179970 पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया। जो पिछले 10 साल में एक रिकॉर्ड है। हम इसमें और वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। पर्यटकों के आगमन की रिकॉर्ड संख्या का श्रेय पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को जाता है।
पर्यटन विभाग अगले दो महीनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि इस दौरान पूरे देश में तापमान बढ़ेगा। इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा भी इस वर्ष दो साल के बाद 30 जून से शुरू हो रही है। यह यात्रा 43 दिनों की अवधि की होगी और रक्षाबंधन पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद यह पहली बार है कि बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार इस साल अमरनाथ तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड संख्या की भी उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें