लेह/जम्मू। सोवा रिगपा राष्ट्रीय संस्थान (एनआईएसआर) लेह में योग केंद्र स्थापित किया जाएगा। एनआईएसआर लेह और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
एनआईएसआर के निदेशक डॉ. पदमा गुरमीत और एमडीएनआईवाई के निदेशक डॉ. ईश्वर वी बासाव रेड्डी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत नई दिल्ली संस्थान लेह में योग केंद्र की स्थापना में वित्तीय सहायता के साथ तकनीकी सहायता भी करेगा। योग केंद्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान पर कार्य होगा। उल्लेखनीय है कि सोवा रिगपा हिमालयी चिकित्सा पद्धति है, जिसे प्रोत्साहन देने के लिए लेह में राष्ट्रीय संस्थान स्थापित किया गया था।