फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथा चौक ट्रांजिट कैंप में आवास बढ़ाने के काम में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा के कार्यों की समीक्षा के लिए डीसी मो. एजाज की अध्यक्षता में पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या बहुत अधिक होने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को पंथा चौक में ट्रांजिट कैंप में अस्थायी ठहराव के लिए आवास को बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यात्रा के दौरान पंथा चौक यात्रा शिविर में लगभग 6000 यात्रियों के रहने के लिए बंदोबस्त करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी ने आरएंडबी विभाग को दो हट्स के कार्यों को पूरा करने के लिए कहा। साथ ही 10 और पूर्वनिर्मित हट्स और सार्वजनिक सुविधा इकाइयों के निर्माण के लिए डीपीआर जमा करने को कहा।
ट्रांजिट कैंप में स्वच्छता पर दिया जोर, रूट प्लान पर भी की चर्चा
एसएमसी अधिकारियों से कहा कि वे ट्रांजिट कैंप में और आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करें। साथ ही शिविर में सार्वजनिक मोबाइल सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था करें। एसएसपी ट्रैफिक मुजफ्फर अहमद ने यात्रियों को लेकर जाने वाली बसों की पार्किंग के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से डीसी को अवगत कराया। सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए रूट प्लान पर भी चर्चा की गई। एसपी मुख्यालय श्रीनगर आरिफ शाह ने यात्रा के दौरान यात्रियों के भारी भीड़ के संबंध में प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था के बारे में डीसी को अवगत कराया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीनगर डॉ. जमील ने बताया कि आयोजन स्थल पर चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें कई यूनिट शामिल हैं। इसी तरह उप निदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग बशीर अहमद ने बताया कि उनका विभाग किसी भी आग की घटना से निपटने के लिए शिविर में दमकल स्टेशन तैनात कर रहा है। डीसी ने लंगर और आवश्यकता को पूरा करने में उनकी पर्याप्तता का भी जायजा लिया। यह भी तय किया गया कि आवश्यकता महसूस होने पर अतिरिक्त लंगर का संचालन किया जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्रीनगर डॉ. सैयद हनीफ बलखी, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आरिफ अहमद, मुख्य योजना अधिकारी मो. यासीन लोन, संयुक्त आयुक्त एसएमसी रियाज अहमद, एडी एफसीएस और सीए के अलावा, आरएंडबी, आई एंड एफसी और पीएचई के कार्यकारी अभियंता ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें