फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर संकल्प यादव और लांस हवलदार भोंडे चंद्रशेखर को दी श्रद्धाजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेना ने शनिवार को सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर संकल्प यादव और लांस हवलदार भोंडे चंद्रशेखर रूपचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीनगर के बादामी बाग कैंट में आयोजित समारोह में उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सेना का चीता हेलिकॉप्टर शुक्रवार को बांदीपोरा जिले के गुरेज के बरौब इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में मेजर संकल्प यादव (29) वीरगति को प्राप्त हो गए थे। घटना के समय टीम एक बीमार सैनिक को एक अग्रिम चौकी से निकालने के मिशन पर था। मेजर संकल्प यादव 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वह सिविल लाइंस जयपुर के रहने वाले थे।
वहीं लांस हवलदार भोंडे चंद्रशेखर रूपचंद क्यूआरटी ड्यूटी पर थे। इस दौरान कलारूस के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में लुढ़क गया। इसमें लांस हवलदार शहीद हो गए। 34 वर्षीय भोंडे चंद्रशेखर 2008 में सेना में शामिल हुए थे। वह डोंगर गांव, महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी ने बताया कि मेजर संकल्प यादव और लांस हवलदार भोंडे चंद्रशेखर रूपचंद के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर भेज दिया गए, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें