श्रीनगर। दक्षिण भारत से शुरू हुआ हिजाब विवाद का असर श्रीनगर में भी दिखने लगा है। सोमवार को श्रीनगर के हजरतबल इलाके में स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय के बाहर कुछ महिलाओं ने केयू परिसर में हिजाब पहन कर आने वाली छात्राओं को फूल और चॉकलेट बांटे।
फूल बांटने वाले समूह की एक महिला सदस्य ने कहा कि हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है और इसे कोई उनसे नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा, हिजाब हमारे सिर पर कपड़े का टुकड़ा नहीं है। यह जीवन का एक तरीका है।