श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रे ंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को पार्टी के निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें परिसीमन आयोग के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। उमर ने निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों को लोगों के साथ सीधे संपर्क बढ़ाने और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए कहा। बैठक छह घंटे चली। इसके बाद पार्टी के सांसदों के साथ भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने पार्टी निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी, प्रांतीय और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बातचीत की। परिसीमन आयोग की दूसरी मसौदा रिपोर्ट के निहितार्थ और मौजूदा राजनीतिक माहौल पर पदाधिकारियों के साथ बात की गई।
बैठक में पार्टी नेता नासिर असलम वानी, वरिष्ठ नेता एआर राथर, चौधरी मोहम्मद रमजान, सकीना इटू, अहमद शाह, शमीमा फिरदौस, हसनैन मसूदी, इरफान अहमद शाह, अली मुहम्मद डार, जावेद डार, नजीर अहमद खान गुरेजी, डॉ. बशीर अहमद वीरी, आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी, मोहम्मद सैयद अखून, मोहम्मद खलील बंद, पीर अफाक, डॉ. सज्जाद शफी उरी, गुलाम मोहीउद्दीन मीर, अब्दुल मजीद लारमी, अल्ताफ अहमद वानी, अब्दुल अहमद डार, तनवीर सादिक, इमरान नबी डार, सलमान अली सागर, सैयद तौकीर, अहसान परदेसी, पीर मोहम्मद हुसैन, रियाज खान, फारूक शाह, रियाज बेदार, सैफुद्दीन भट, डॉ. मोहम्मद शफी ने भी हिस्सा लिया।