श्रीनगर। स्थानीय अदालत ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित टिप्पणी के मामले में तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।
श्रीनगर के द्वितीय अतिरिक्त मुंसिफ न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहबर अयाज की अदालत में स्थानीय निवासी दानिश हसन डार ने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि त्यागी ने लखनऊ में 6 दिसंबर 2021 को एक बयान दिया था, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। अदालत ने याचिका के आधार पर जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी के खिलाफ समन जारी किया। बता दें, यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पिछले साल इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। उसके बाद उन्होंने अपना नाम जितेंद्र त्यागी रखा है।