फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहबर ए खेल के तहत 12 नियुक्तियों का रिकॉर्ड मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खेल विभाग में रहबर-ए-खेल योजना के तहत 12 पदों पर चयन की चुनौती याचिका पर हाईकोर्ट ने जिला उपायुक्त कुपवाड़ा से जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि चयन समिति का प्रावधानों के अनुरूप गठन नहीं किया गया। साक्षात्कार के लिए केवल जिला उपायुक्त अधिकृत हैं, लेकिन साक्षात्कार अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने लिए।
विज्ञापन

न्यायाधीश धीरज सिंह ठाकुर ने संबंधित अथॉरिटी को चयन प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी और रिकॉर्ड कोर्ट में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। याचिका में कहा गया है कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने तीन हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत द्रुगमुला जोन के लिए 12 पद अधिसूचित किए थे, लेकिन चयन प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें