फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाह में हिमस्खलन में दबे तीन मजदूरों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह के कुंडी दोवाना इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन में तीन मजदूर बर्फ के तोंदे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही सेना तथा बीकन की टीम ने अभियान चलाकर तीनों मजदूरों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर दो बजे हिमस्खलन में करनाह-कुपवाड़ा रोड की मरम्मत में लगे बुलडोजर ड्राइवर समेत तीन मजदूर दब गए। तीनों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एक के सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें