फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के राजबाग इलाके में इमारत में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजबाग इलाके में वीरवार दोपहर एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग में ऊपरी मंजिल पूरी तरह जल गई। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस इमारत में कई दफ्तर मौजूद हैं और आसपास कुछ होटल भी हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जैसे ही इमारत में आग लगने का पता चला तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही समय में दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। इस दौरान अंदर रखे गैस सिलिंडर में धमाका होने से कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऊपरी मंजिल में एक जनरेटर और गैस सिलिंडर भी रखा था, जिसमें धमाका हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान एक कर्मी घायल हुआ जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग को आसपास की इमारतों को चपेट में लेने से पहले ही काबू में कर लिया गया।
विज्ञापन

आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग को बुझाने में करीब 2 घंटे लग गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें