फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के चार सद्भावना स्कूलों के लिए सेना का इंद्राणी फाउंडेशन से करार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चिनार कॉर्प्स ने दक्षिण कश्मीर के कुपवाड़ा, शोपियां और कुलगाम जिलों में क्रमश: बरौब, डावर, बालापुर, बेहिबाग और पहलगाम में सेना के पांच सद्भावना स्कूलों (आर्मी गुडविल स्कूलों) की वित्तीय स्थिरता के लिए इंद्राणी बालन फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन

इस समझौते के दौरान इंद्राणी फाउंडेशन के अध्यक्ष पुनीत बालन और जाह्नवी धारीवाल के साथ चिनार कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे मौजूद थे। पिछले साल चिनार कॉर्प्स ने पांच साल के लिए बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में उरी, वेन, त्रेहगाम और हाजिनान के पांच एजीएस की वित्तीय स्थिरता के लिए इंद्राणी बालन फाउंडेशन के साथ करार किया था। इसके अलावा फाउंडेशन ने बारामुला के विशेष रूप से विकलांग बच्चों के लिए परिवार स्कूल सोसाइटी के लिए एक नया बुनियादी ढांचा बनाया था। चिनार कॉर्प्स वर्तमान में कश्मीर में 28 आर्मी गुडविल स्कूल चलाती है। जहां हर साल 10000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें