श्रीनगर। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं मिली। अंजुमन औकाफ ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने तानाशाही और मनमानी का प्रदर्शन करते हुए लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
अंजुमन ने एक बयान में कहा कि यह लगातार 24वां शुक्रवार है जब जामा मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं दी गई। इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अंजुमन ने कहा कि जब अन्य सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज की अनुमति है तो जामा मस्जिद में इजाजत क्यों नहीं दी जा रही, यह समझ से परे है।