फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा जेल में बंद आरोपी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के जिला अस्पताल में एक विवाहित का बहला-फुसलाकर कर अपहरण करने के आरोपी व्यक्ति की 10 और 11 जनवरी की दरमियानी रात जिला जेल में मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सोपोर निवासी खुर्शीद अहमद वानी 5 अक्टूबर-2021 से एक मामले में जेल में बंद था। गंभीर रूप से बीमार होने पर उसे उप उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने कहा कि खुर्शीद की हालत काफी समय से ठीक नहीं थी और 10 और 11 जनवरी की आधी रात को उनके भाई जो इसी मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने भाई की तबीयत खराब देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल खुर्शीद को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिछले छह महीने में जेल में यह दूसरी मौत है। इससे पहले ब्रथ कलां सोपोर के एक आरोपी की पिछले साल 14 जून को वहां मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
खुर्शीद पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था। उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-शाहबाज हुसैन, जेल अधीक्षक, कुपवाड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें