फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से ढके तंगधार सेक्टर से बीएसएफ ने 4 मरीजों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार को भारी बर्फबारी वाले तंगधार इलाके से मौसम खराब होने के बावजूद एक जवान समेत चार मरीजों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया। नागरिक प्रशासन से बीएसएफ को आग्रह करने पर बीएसएफ ने एम-17 हेलिकॉप्टर के जरिए सभी मरीजों को निकाला। इनमें नसरीन बेगम (50) पेट की बीमारी से पीड़ित थीं, दस साल का बच्चा रिजवान अहमद अपेंडिक्स से पीड़ित था जबकि 30 वर्षीय सोबिया बेगम के सिर में चोट लगी थी। सभी को खराब मौसम के बावजूद सीमा प्रहरियों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बीएसएफ की 27वीं बटालियन अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की रक्षा के लिए तंगधार इलाके में तैनात है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भारी हिमपात के कारण साधना दर्रा बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें