फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर की जामिया मस्जिद में 20वें सप्ताह सामूहिक नमाज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को लगातार 20वें सप्ताह भी जुमे की सामूहिक नमाज नहीं हो पाई। हालांकि अधिकारियों ने मस्जिद को लगातार बंद रखने का कोई कारण नहीं बताया। जामिया मस्जिद 14 वीं शताब्दी की इमारत है और यह घाटी में एकमात्र प्रमुख इबादत स्थल है, जिसे अधिकारियों द्वारा सामूहिक नमाज के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। बाद में मस्जिद को दिसंबर 2019 में कुछ समय के लिए खोला गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण अप्रैल में फिर से बंद कर दिया गया, क्योंकि सरकार ने कोविड-19 के चलते बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी थी।
इस साल अगस्त के पहले शुक्रवार को नमाज की इजाजत दी गई थी, लेकिन तब से मस्जिद बंद है।
मस्जिद संबंधी कार्य का प्रबंधन करने वाली अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद श्रीनगर ने फैसले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। अंजुमन ने एक बयान में कहा कि अंजुमन और कश्मीर के मुसलमान यह नहीं समझ पा रहे हैं कि एक तरफ जम्मू-कश्मीर में सभी इबादत स्थल-मस्जिदें, दरगाह आदि जुमे की नमाज के लिए खुले हैं, लेकिन केवल जामिया मस्जिद श्रीनगर को ही लगातार क्यों बंद रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मस्जिद को लगातार बंद रखा जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें