श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सुचेतगढ़ में बीटिंग दी रिट्रीट समारोह आयोजित करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सीमापार से भी संबंध बेहतर होंगे। ज्ञात हो कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को सुचेतगढ़ के ऑक्ट्राय पोस्ट पर रिट्रीट समारोह का उद्घाटन किया था।
महबूबा ने ट्वीट किया कि सुचेतगढ़ में बीटिंग दी रिट्रीट समारोह आयोजित करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत है। इससे निश्चित ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आशा करती हूं कि यह सुचेतगढ़ और सियालकोट के बीच व्यापार और यात्रा मार्ग के रूप में विकसित होगा।