फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान पर टिप्पणी पर भाजपा ने महबूबा पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। भाजपा महासचिव सुनील शर्मा ने शनिवार को महबूबा मुफ्ती पर तालिबान के बारे में उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि जहां महिलाओं को अधिकार ही नहीं है, वहां महिलाएं तालिबान का समर्थन कैसे कर सकती हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हर महिला को स्वतंत्रता का अधिकार हैं।
विज्ञापन

टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा कोई भी बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो राष्ट्रविरोधी चरित्र का प्रदर्शन करे। तालिबान के खिलाफ भाजपा के रुख में कोई दो राय नहीं है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग जम्मू-कश्मीर के दो परिवारों की पारिवारिक राजनीति को समझ चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में पारिवारिक राजनीति के कारण हजारों युवा मारे गए हैं और अब लोग भाजपा को समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो प्रमुख राजनीतिक दल पीएजीडी गुुपकार घोषणापत्र के नाम पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। पीएजीडी अब कहीं नहीं है। जम्मू-कश्मीर के दो राजनीतिक परिवार अब केवल अपनी मान्यता के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें