फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने पांच आतंकी किए ढेर, तलाशी अभियान जारी

Thu, 26 Oct 2023 06:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेख के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पांच आतंकवादी मारे गए हैं। मौके पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पांच दिन में दूसरी बार घुसपैठ की साजिश नाकाम करते हुए कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर में बृहस्पतिवार को पांच पाकिस्तानी दहशतगर्दों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से पांच एके राइफलों समेत भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। सभी आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के बताए जाते हैं। फिलहाल इनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इससे पहले शनिवार को बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकी मुठभेड़ में मारे गए थे।

विज्ञापन


घटना के बाद पूरी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन में पांच आतंकियों को मारने में सफलता मिली है। विशिष्ट इनपुट के आधार पर कुपवाड़ा पुलिस और सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने 25-26 अक्तूबर की रात माच्छिल सेक्टर के रदारी नार इलाके में घेराबंदी कर ली। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की ओर से आतंकियों का एक बड़ा दल कश्मीर में दाखिल होने की फिराक में है। वीरवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों को एलओसी के करीब संदिग्ध हरकत देखने को मिली तो सतर्क जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लश्कर से जुड़े पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया।

बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने एक्स पर लिखा कि लश्कर के कुल पांच मारे गए। इनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है। सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके में देर शाम तक बड़े पैमाने पर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि कुछ और आतंकवादी जंगल क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। उन्होंने सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों की सराहना की है।
विज्ञापन


लॉन्चिंग पैड्स पर प्रशिक्षित आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे
खुफिया इनपुट्स के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लॉन्चिंग पैड्स पर काफी संख्या में प्रशिक्षित आतंकवादी घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं। बर्फबारी के चलते घुसपैठ के रास्ते बंद होने से पूर्व उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा घुसपैठियों को कश्मीर में भेजा जाए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें