फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी: काजीगुंड में आठ पर्यटकों समेत 10 को बचाया, मॉर्गन टॉप से 20 परिवार किए रेस्क्यू

Mon, 08 May 2023 01:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। कुलगाम जिले के काजीगुंड क्षेत्र में पुरानी सुंरग के पास करीब दस लोग फंस गए। इनमें आठ पर्यटक शामिल हैं। सभी को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Snowfall in Baramulla - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। घाटी के विभिन्न रूटों पर बर्फबारी और बारिश से वाहनों की रफ्तार पर विराम लग गया है। अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, बारामुला समेत घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। इससे श्रीनगर समेत कई क्षेत्रों में मई में भी ठंड का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


कुलगाम जिले के काजीगुंड क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। इससे पुरानी सुंरग के पास करीब दस लोग फंस गए। इनमें आठ पर्यटक शामिल हैं। सभी कश्मीर की ओर जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रेस्क्यू कर लिया है। उधर, अनंतनाग में भारी बर्फबारी के बीच प्रशासन ने मॉर्गन टॉप के पास से 20 परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।

विज्ञापन

Qazigund - फोटो : अमर उजाला
एक अधिकारी ने बताया कि अचानक हुए हिमपात के कारण कुछ लोग सुरंग के पास फंस गए। इमने से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आठ पर्यटक, वाहन चालक और उसका सहायक शामिल है। तहसीलदार काजीगुंड खुर्शीद अहमद तांत्रे ने बताया कि फंस हुए लोगों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें- J&K Weather: पहलगाम में बर्फबारी, रामबन में स्कूल बंद, गांदरबल में बर्फीले तूफान की चेतावनी

इस बीच, अधिकारियों ने खराब मौसम की भविष्यवाणी के मद्देनजर सिंथन पास रोड को सभी तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया है, जबकि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें