जोजिला दर्रे में सोमवार सुबह आया भीषण भूस्खलन के कारण श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, और बीआरओ द्वारा मलबा हटाने का अभियान जारी है।
सोमवार सुबह जोजिला के इंडिया गेट क्षेत्र में भीषण भूस्खलन की घटना ने कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले श्रीनगर–सोनमर्ग–गुमरी (SSG) रोड को पूरी तरह ठप कर दिया है।इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़क पर भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन ने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया जिससे सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मलबा फैल गया। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए, बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने तत्काल मलबा हटाने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि सड़क को फिर से चलने योग्य बनाया जाए। हालांकि, क्षेत्र में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाएं और अस्थिरता के कारण फिलहाल सड़क पूरी तरह से बंद है।
प्रशासन ने आम लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करें और प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती।