संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। नशे के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन और चरस बरामद की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस थाना डोरू की टीम ने फिदर रोड पर नाका चेकिंग के दौरान आदिल रहमान निवासी पेटी खास वेरीनाग को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग सात ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कमर इलाके में नाका चेकिंग के दौरान इश्फाक अहमद भट निवासी कापरन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अनंतनाग की पुलिस टीम ने नजीगुंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-244 पर नाका ड्यूटी के दौरान आमिर हुसैन शेख निवासी डोनीपोरा को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.76 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेंहदी कदल इलाके में नाका चेकिंग के दौरान मुनीब सलीम वानी निवासी बंगिदार को पकड़ा। उसके कब्जे से 6 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस पोस्ट संगम की टीम ने बिजबेहाड़ा निवासी उरूद गुल को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.30 ग्राम चरस बरामद किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।