गांदरबल आतंकवादी हमले में शहीद डॉक्टर के बेटे का बयान
गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले में डॉक्टर शहनवाज डार के बेटे, मोहसिन शहनवाज डार ने अपने पिता की याद में भावनात्मक बयान दिया। मोहसिन ने कहा मेरे पिता डॉ. शहनवाज डार इस क्षेत्र में एक ईमानदार और सम्मानित व्यक्ति थे। मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक डॉक्टर बनूं, लेकिन मैं आईएएस अधिकारी बनना चाहता था।
मेरे दादा एक पुलिस इंस्पेक्टर थे और उन्हें मुझ पर विश्वास था कि मैं आईएएसअधिकारी बनूंगा। मेरे पिता ने ठान लिया था कि वह मुझे आईएएस अधिकारी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लेकिन कल की खबर सुनने के बाद मेरे सपने चकनाचूर हो गए हैं। मुझे खुद और अपने परिवार का ध्यान रखना है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि मेरी मदद करें ताकि मैं अपने सपने को पूरा कर सकूं।
इस दुखद घटना ने मोहसिन और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मोहसिन के पिता के प्रति उनकी श्रद्धांजलि और भविष्य के सपनों के प्रति उनकी उम्मीद ने सभी को भावुक कर दिया है।