फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Target Killing: गुपकार गठबंधन ने एलजी मनोज सिन्हा से की मुलाकात

Sun, 15 May 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीएजीडी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे, आतंकवादी इकोसिस्टम, विकास, युवा आदि मुद्दों पर सुझाव देने के लिए सभी दलों का स्वागत है।
विज्ञापन
Gupkar Declaration meets LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के मुद्दे पर रविवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान गठबंधन के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, माकपा नेता एमवाई तारिगामी व मुजफ्फर शाह मौजूद रहे। उन्होंने उपराज्यपाल से मिलकर घाटी के हालात और कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे, आतंकवादी इकोसिस्टम, विकास, युवा आदि मुद्दों पर सुझाव देने के लिए सभी दलों का स्वागत है। उनके दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खुले हैं।



इससे पहले शनिवार को गुपकार गठबंधन ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर एक बैठक की थी। पीएजीडी प्रवक्ता तारिगामी ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि बडगाम में राहुल भट की हत्या ने कश्मीरी समाज को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चिंताओं को पीएजीडी के सामने रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें