फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ फोटो के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं युक्त रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में बुधवार को जेएंडके ओपन 21 गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया (पीजीटीआई) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता 18 सितंबर तक चलेगी। इसके विजेता को 40 लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे। कश्मीर के गोल्फ मैदानों में पीजीटीआई की वापसी सात वर्ष बाद हो रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ होने के बाद जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स के हरे भरे मैदान में गोल्फर गेम का लुत्फ लेते नजर आए। ओलिंपियन उदयन माने और एशियाई टूर के पूर्व विजेता ज्योति रंधावा समेत देश-विदेश के 125 नामी गोल्फ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ज्योति रंधावा ने बताया कि इससे अच्छा गोल्फ कोर्स दुनिया में कहीं नहीं है। कोरोना के बाद यह प्रतियोगिता शुरू हुई जो पर्यटन को बढ़ावा देगी। इससे लगता है कि कश्मीर सुरक्षित जगह है। यहां हालात ठीक हैं।
गोल्फर बलविंदर सिंह संधू ने बताया कि जम्मू कश्मीर में गोल्फ के विकास की जबरदस्त गुंजाइश है। रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स के सचिव जावेद बक्शी ने बताया कि 125 गोल्फर आयोजन में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

माने ने पहले दिन सात अंडर 65 के स्कोर से बनाई बढ़त
श्रीनगर। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पुणे के उदयन माने ने 40 लाख रुपये पुरस्कार राशि वाले जेएंडके ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर एकल बढ़त बना ली है। दिल्ली के राशिद खान व हनी बैसोया और गुरुग्राम के वीर अहलावत ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।
यह तीनों दूसरे स्थान पर हैं। महू के ओमप्रकाश चौहान, चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा और पटना के अमनराज चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। दिल्ली के क्षितिज नावीद कौल ने 70 का कार्ड खेला और वे पहले दौर के बाद संयुक्त 14वें स्थान पर हैं। दिग्गज भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा इवन पार 72 का स्कोर ही बना पाए और अभी वह संयुक्त 25वें स्थान पर हैं।
बंगलूरू के चिक्कारंगप्पा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और वह एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 39वें स्थान पर चल रहे हैं। पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) में ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे करणदीप कोचर ने तीन ओवर का कार्ड खेला। चंडीगढ़ का यह गोल्फर पहले दौर के बाद संयुक्त 63वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें