गांदरबल जिले में 108 एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा एंबुलेंस में सफल प्रसव कर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई। मां और नवजात दोनों को पीएचसी लार में स्थानांतरित कर दिया गया।
कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले में 108 एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा एंबुलेंस में सफल प्रसव कर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई। 108 एम्बुलेंस सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 108 एम्बुलेंस स्टाफ के सराहनीय प्रयासों से एम्बुलेंस में सफल प्रसव का एक और उल्लेखनीय उदाहरण है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तहमीना बानो (उम्र 35 वर्ष) को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दर्द होने पर 108 एमएमसी वटलर की टीम द्वारा सहायता प्रदान की गई। संकटपूर्ण कॉल प्राप्त होने पर 108 नियंत्रण कक्ष ने तुरंत वलिवार ब्लॉक लार जिला गांदरबल में घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस भेजी। आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन खलील उल रहमान ने आगमन पर रोगी की स्थिति और महत्वपूर्ण संकेतों का कुशलतापूर्वक आकलन किया।
खलील ने विशेषज्ञ सलाह के लिए डॉ. निर्मोलक सिंह से संपर्क किया। आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन ने सुबह करीब साढ़े ने बजे सीमेंट फैक्ट्री के पास एम्बुलेंस के अंदर कुशलतापूर्वक प्रसव कराया। मां और नवजात दोनों को पीएचसी लार में स्थानांतरित कर दिया गया।