गांदरवाल में एक टेंपो पलटने से चार पर्यटक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेआईएमएस सौरा में रेफर किया गया है।
कश्मीर संभाग के गांदरबल क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टेंपो पलटने से चार पर्यटक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक प्राथमिक उपचार के बाद एसकेआईएमएस सौरा में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांदरबल के दुरसुमा इलाके में एक टेंपो वाहन सुरक्षा दीवार से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में चार पर्यटक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल विनोद वास्की (40) को एसकेआईएमएस सौरा रेफर कर किया गया है। वहीं, घायल कार्तिक पुजारी, जतिंदर साई, संजीत राय को अस्पताल में छुट्टी मिल गई है। सभी घायल झारखंड राज्य के रहने वाले हैं।