फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: हंदवाड़ा में सेना के साथ विवाद में दो लोगों को लगी गोली, कई घंटे तक माहौल रहा तनावपूर्ण 

Thu, 07 Apr 2022 04:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान जामिया मस्जिद हंदवाड़ा में नमाज का वीडियो बनाने गए थे। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और फिर सेना और नागरिकों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
Indian Army (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कु पवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में वीरवार को दोपहर की नमाज का वीडियो बनाते समय स्थानीय लोगों और सेना के बीच विवाद हो गया। इस दौरान अचानक हुई फायरिंग में दो नागरिक पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को श्रीनगर के स्किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हंदवाड़ा के मुख्य चौक पर स्थित मस्जिद जामिया जदीद के अंदर वीरवार को जब लोग प्रवेश कर रहे थे उस दौरान सेना के जवान उनका वीडियो बना रहे थे। अचानक वहां गोलीबारी हुई और दो नागरिक घायल हो गए।

नागरिकों का आरोप है कि सेना की फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 21 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान जामिया मस्जिद हंदवाड़ा में नमाज का वीडियो बनाने गए थे। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और फिर सेना और नागरिकों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक गोली चल गई और दो लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान राजवार के अब्दुल अहद मीर और हंदवाड़ा के मुजीब अहमद सोफी के रूप में हुई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। 

पीडीपी-पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने की निंदा
पीपुल्स कॉन्फ्रें स के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि यह घटना जम्मू-कश्मीर में सरकार की विफ ल रणनीति का परिणाम है। ट्वीट किया कि कितनी खेदजनक स्थिति है। हंदवाड़ा के सबसे शांतिपूर्ण इलाके में यह घटना हुई। उम्मीद है कि दोषियों को दंडित किया जाएगा।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा बल का धार्मिक स्थलों में घुसना, पूजा करने वालों की प्रोफ ाइलिंग करना और न्याय के किसी भी डर के बिना नागरिकों को गोली मारना प्रदेश में व्याप्त गैर-जवाबदेही दर्शाता है। ऐसा लगता है कि आगे बढ़ने के बजाय कश्मीर को फि र से 90 के दशक में ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें