फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद: पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप, एनसी विधायक व प्रवक्ता पर एफआईआर

Sat, 03 Oct 2026 11:17 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

अनंतनाग में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में एनसी विधायक अल्ताफ अहमद वानी उर्फ अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता उमेश भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मारपीट और धमकी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के पहलगाम से विधायक अल्ताफ अहमद वानी उर्फ अल्ताफ कल्लू और अतिरिक्त प्रवक्ता उमेश भट्ट के विरुद्ध शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनंतनाग सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 121 (मारपीट) व 351 (धमकी) के तहत कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रेयाज अहमद खान के अनुसार सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीएसओ ने शिकायत में कहा है कि ड्यूटी निभाने के दौरान विधायक और पार्टी प्रवक्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। पीएसओ ने शिकायत में चोट लगने का भी उल्लेख किया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग...विधायक अल्ताफ कल्लू ने मारपीट के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिसकर्मी के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने को लेकर उन्होंने सवाल किया था। विधायक ने आरोप लगाया कि जवाब मांगने पर पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दे दिया। उन्होंने आईजीपी कश्मीर और एसएसपी अनंतनाग से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें