फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. सेमल्टी फार्मेसी एवं फार्माकोलॉजी क्षेत्र के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल

विज्ञापन
डॉ. अजय सेमल्टी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल विवि फार्मेसी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय सेमल्टी को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोध समूह की ओर से जारी रिपोर्ट में विश्व के टॉप वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। फार्मेसी एवं फार्माकोलॉजी क्षेत्र में डा. सेमल्टी को 65 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

डॉ सेमल्टी गढ़वाल विवि में 17 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से हर्बल ड्रग डिलीवरी, दवाओं की जैव उपलब्धता बढ़ाने, माइक्रो व नेनोपर्टिकल फॉर्मूलेशन और उनके संरचनात्मक अध्ययन पर कार्य कर रहे हैं। हाल ही में वह भाभा परमाणु शोध संस्थान में ध्रुवा न्यूक्लियर रिएक्टर में परमाणु वैज्ञानिकों के साथ दवाओं के नेनोपर्टिकल पर अध्ययन कर चुके हैं। डॉ. सेमल्टी के 75 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जबकि दो प्रकाशित होने वाली हैं। उन्होंने भारत सरकार के स्वयं पोर्टल के लिए दो ऑनलाइन कोर्सेस अकेडमिक राइटिंग और इंडस्ट्रियल फार्मेसी भी बनाए हैं। डा. सेमल्टी की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें