विकास खंड कीर्तिनगर के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला डांगचौरा-गौली गुड़छोली मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर शीघ्र पैचिंग का कार्य करवाने की मांग की है।
लोनिवि अस्थायी खंड और लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड कीर्तिनगर की ओर से क्षेत्र के मुंडोली, गौली, गुड़छोली, बरसोली व नौली आदि एक दर्जन गांवों के लिए मोटर मार्ग का निर्माण किया था। ग्रामीण देव सिंह व शंकरमणि पांडे ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व मार्ग पर डामरीकरण करवाया गया, लेकिन अब यह मोटर मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। अब पीएमजीएसवाई के तहत बने मोटर मार्ग के करीब पांच किमी हिस्से पर भी पेंटिंग उखड़नी शुरू हो गई है। पीडब्लूूडी पीएमजीएसवाई खंड कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने बताया कि मोटर मार्ग का जो भाग उनके पास है उस पर शीघ्र ही पैंचिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।