फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा, गांदरबल और त्राल में भारी बारिश से नुकसान, पुल बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। बारिश के चलते जिले के नवाब बाजार और खुमरियाल के कई इलाकों को जोड़ने वाला पुल तेज बहाव में बह गया। इसके अलावा गूस, कशिराह, इजगुंड, गुंड मछेर, सलकोट आदि इलाकों में कई मकानों में भी पानी घुस गया। कई इलाकों में धान की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुटलीबाग इलाके में भी लोगों को बारिशों के चलते बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। घरों और सड़कों पर पानी भर आया है, लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में दीदारपोरा और लाम को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा तेज बहाव वाला पानी अपने साथ बहा कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें