फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम: नशीले पदार्थों के साथ नेशनल कांफ्रेंस के सरपंच समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

 बडगाम में प्रतिबंधित पदार्थों के साथ नेशनल कांफ्रेंस का सरपंच समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बडगाम पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ददीना इलाके में पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थों के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नेशनल कांफ्रेंस का सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईद-उल-फितर के दिन दादीना में पुलिस ने इंस्पेक्टर महबूब के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को 350 प्रतिबंधित दवा की गोलियों और हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान वाटरवानी निवासी सुजा अब्बास, खुमानी चौक निवासी शाहिद अली राथर   और बडगाम के लाबर्टल निवासी बरकत अली के रूप में हुई है। इनमें सुजा अब्बास सरंपच है और नेशनल कांफ्रेंस के साथ जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बडगाम थाने में धारा 8/21-22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी संख्या 130/22 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें