फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: उड़ी में खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौत, आठ घायल, मची अफरा-तफरी

Wed, 31 Jan 2024 04:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

उड़ी में बुधवार को एक वाहन हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बारामुला में हादसा - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी इलाके में बुधवार को एक वाहन हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसे की पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से बनी फिसलन के बीच बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उड़ी के बुजथलन ततमुल्ला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़क भारी फिसलन हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी बारामुला ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें