भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे गुरुवार को सियाचिन ग्लेशियर दौरे पर पहुंचे। थल सेनाध्यक्ष ने यहां परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं।
विज्ञापन
उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने सैनिकों उत्साह और प्रेरणा के साथ देश सेवा में जुटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया।