फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धधकने लगे जंगल

Tue, 09 May 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद शांत हुई जंगलों की आग फिर धधकने लगी है। बारिश के बाद भी जंगलों की आग शांत न होने से वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार देर शाम को हुई तेज बारिश से घाटी के चारों ओर लगी जंगलों की आग शांत हो गई थी। करीब एक सप्ताह से जंगल धधक रहे थे। बारिश से आग शांत होने पर वन विभाग ने राहत की सांस ली थी, लेकिन वन विभाग की राहत एक दिन भी नहीं रह पाई। मंगलवार को कीर्तिनगर क्षेत्र में गोरसाली गांव के समीप जंगल पुन: धधकने लगे।

माणिकनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रबोध पांडे ने कहा कि जंगल की आग बुझाने के लिए टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें