एसएसबी अकादमी में कमांडो कोर्स शुरू कर दिया गया है। कमांडो कोर्स में सहायक सेना नायक स्तर के 13 अधिकारी भाग ले रहे हैं। सोमवार को एसएसबी अकादमी में 11वां कमांडो कोर्स शुरू किया गया।
अकादमी मुख्यालय के निर्देश पर बल के युवा अधिकारियों को यह कोर्स कराया जाता है। कोर्स के शुभारंभ अवसर पर अकादमी निदेशक एस सुरेश ने कहा कि 10 सप्ताह के इस कोर्स में अधिकारियों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाता है।
कोर्स के दौरान अधिकारियों को न सिर्फ विषम परिस्थितियों का सामना कर लक्ष्य हासिल करने, आधुनिक हथियारों व उपकरणों को चलाना व उनमें महारथ हासिल करना सिखाया जाएगा।
निदेशक एस सुरेश ने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि हमारे अधिकारियों में वह साहस व दृढ़ विश्वास पैदा हो, जिससे वह कठिन हालातों में अपने जवानों का बेहतर ढंग से नेतृत्व कर सके। कमांडो कोर्स में 17 अप्रैल को पास आउट हुए सहायक सेना नायक प्रतिभाग करेंगे।