फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीले तोंदे गिरने की चेतावनी

Wed, 25 Dec 2013 05:47 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर तथा लद्दाख संभाग के कई इलाकों में हिमपात जारी है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर बर्फीले तोंदे गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दो दिनों से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एकतरफ का यातायात खोल दिया गया। अगर मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार को जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों को रवाना किया जा सकता है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दूरदराज पर्वतीय इलाकों में हिमपात, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम के सामान्य रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

राज्य के दोनों संभागों कश्मीर तथा लद्दाख के कई इलाक ों में बारिश के साथ साथ हिमपात जारी है। श्रीनगर के साथ ही मैदानी इलाकों में भी रात को हल्का हिमपात हुआ। समूचा कश्मीर इस समय भारी सर्दी की चपेट में आ गया है। ऊपरी इलाकों में सफेद चादर सी बिछ गई है, जबकि कई मैदान भी बर्फ से चमकने लगे हैं। रात को हुआ हिमपात सुबह भी जारी रहा। पहलगाम के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रात को ताजा हिमपात हुआ। पहलगाम में करीब एक फुट बर्फबारी रिकार्ड की गई। कोकरनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, जवाहर सुरंग, काजीगुंड, लोअर मुंडा के अलावा मुगल रोड पर्वतीय इलाके में भारी हिमपात हुआ है। सोनामर्ग तथा गुलमर्ग तथा बाबा ऋषि में भी हिमपात हुआ है। श्रीनगर में सोमवार रात का तापमान शून्य से ऊपर 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का तापमान माइनस 9.2, जबकि पहलगाम का माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। दोनों संभागों के अधिकतर इलाकों में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। प्रशासन ने कुपवाड़ा तथा बांडीपोरा जिलों में बर्फीले तूफान के खतरे की संभावना को देखते हुए लोगों को चेतावनी दी है। मौसम के खराब होने के बाद दो दिनों से बंद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को मंगलवार को एकतरफ से खोल दिया गया। कश्मीर रेंज के यातायात पुलिस के डीआईजी जगजीत कुमार ने बताया कि मार्ग पर फिसलन होने के कारण वाहन चालकों को गाड़ियों की गति धीमी रखने की हिदायत दी गई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आगे भी कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात हो सकता है। लेकिन वह 30 दिसंबर तक भारी बर्फबारी से इंकार करते हैं। आकाश पर बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें