फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी की तलाश में खंगाला अहमदनगर

Sun, 13 Oct 2013 05:41 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अहमदनगर इलाके में लश्कर ए तैयबा के आतंकी के छिपे होने की सूचना पर शनिवार को भी पुलिस और सुरक्षा बलों ने आपरेशन चलाया। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि लश्कर का आतंकी हारूर अहमदनगर के एक मकान में है।
विज्ञापन

पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकी का सुराग नहीं मिल सका था। रात में अंधेरे में आतंकी ने फायरिंग भी की थी। शनिवार को भी फोर्स ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाकर पूछताछ की। आतंकी के छिपे होने और फायरिंग को लेकर पुलिस ने अहमदनगर में रहने वाले कई लोगोें से लंबी पूछताछ की। आतंकी हारूर ने एक हफ्ते पहले भी अहमदनगर इलाके में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी। तभी से पुलिस हारूर को तलाश रही है। शुक्रवार की रात पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आतंकी उसी इलाके में मौजूद है, लेकिन आपरेशन के बाद भी वह हाथ नहीं आ सका। शनिवार को पुलिस ने उसका सुराग पाने के लिए कई इलाकों में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें