फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका दौड़ ने मोहा मन

Sun, 13 Oct 2013 05:41 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग (ब्यूरो)। सेना की ओर से आयोजित एक स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं की मटका दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल पहलगांव ने सेना की 30आरआर के तत्वावधान शनिवार को अपनी वार्षिकोत्सव मनाया। इसके मुख्य अतिथि 15वीं कोर के जनरल गुरमीत सिंह थे। इस मौके पर छात्रों ने विविध कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने मटका दौड़ प्रतियोगिता में खूब हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई में खूब मन लगाए। अन्य राज्यों के छात्र जिस तरह ऊंची रैंक में स्थान हासिल करते हैं, यहां के छात्र-छात्राएं भी खूब मेहनत करें। उन्होंने कहा कि सेना स्कूलों, कालेजों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में देश प्रेम और भाईचारे की भावना बढ़ती है। इस मौके पर जीओसी विक्टर फोर्स आरआर निंबोरकर, कमांडर वन सेक्टर दीपक बनर्जी सहित डीसी, डीआईजी, एमएलए उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें