फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की राइफल छीनने वाले दो पकड़े

Sun, 13 Oct 2013 05:41 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अवंतीपोरा पुलिस ने जवानों से हथियार छीनने के आरोपी दो और युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक सप्ताह के दौरान जिले में दो वारदातों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान को घायल कर एक रायफल छीन ली गई थी। ऐसे ही एक प्रयास को पुलिस ने शुक्रवार को को विफल कर दिया था। पुलिस तीन और युवकों की तलाश में है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को तराल इलाके में बंदूक छीनने की पहली घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय युवक नजीर अहमद राथर उर्फ अफरीदी को गिरफ्तार किया था। नजीर अहमद की निशानदेही पर पुलिस दो युवकों रफीक अहमद भट्ट और शकूर अहमद भट्ट को गिरफ्तार करने में सफल रही, जबकि तीन की तलाश अभी जारी है। उसने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर तराल कसबे में सीआरपीएफ के जवान पर हमला कर रायफल छीन ली थी। हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। नजीर ने बताया कि पुलवामा जिले के क्विल इलाके में शुक्रवार को पुलिस की एक चौकी पर हमला करने में भी ये युवक शामिल थे। गिरफ्तार युवक ने अन्य युवकों के नाम रफीक अहमद भट्ट निवासी तराल, शकूर अहमद भट्ट निवासी क्विल जिला पुलवामा, आकिब अहमद निवासी तराल, उबैद अहमद निवासी तराल तथा इरशाद अहमद निवासी लजूरा पुलवामा बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें