फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लाक के 424 राजस्व गांवों के घर-घर पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लाक के 424 राजस्व गांवों के हर घर को जल जीवन मिशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पेयजल निगम और जल संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी है। पेयजल निगम के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मिशन का शुभारंभ इस सप्ताह अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से जुड़े गांवों से की जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल निगम देवप्रयाग और जल संस्थान की ओर से इस सप्ताह जल जीवन मिशन योजना का काम शुरू होगा, जिसके बाद वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पेयजल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि उनकी डिवीजन में देवप्रयाग ब्लाक के 162 और कीर्तिनगर के 73 राजस्व गांवों के हर घर को नल से जोड़ने की जिम्मेदारी है। ईई नरेश पाल ने बताया कि कीर्तिनगर के 75 और देवप्रयाग के 114 गांवों को योजना से जोड़ने के लिए निविदाएं जारी कर दी गई है। अनुबंध के बाद शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें