फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास कार्योँ के लिए साढ़े 40 लाख की योजना स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड खिर्सू की ग्राम पंचायत स्वीत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए साढ़े 40 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिस पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त कर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार जताया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत स्वीत में बारात घर निर्माण पर 33 लाख 77 हजार 600 खर्च किए जाएंगे। 1 लाख 74 हजार 960 की लागत से भैरवनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पांच लाख से गंगा दर्शन पार्क बनेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा देवी, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह रावत व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें