फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: जैश-ए-मोहम्मद के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Tue, 26 Apr 2022 11:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आंतकियों के पास से दो चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 10 राउंड गोला बारूद, दो चीनी ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
बारामूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामूला के पट्टन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों की टीम ने आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक विशेष सूचना पर कार्य करते हुए बारामूला में विभिन्न जगहों पर नाके लगाया हुए थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार में टवेरा वाहन को संदिग्ध तरीके से घूमते देखा गया। सुरक्षाबलों की टीम ने जब वाहन चालक को रुकने का इशारा किया तो वाहन को रोक कर दो व्यक्ति (चालक और सह-चालक) वाहन से कूद गए और पास के एक बाग की ओर भाग गए। टीम ने दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

दोनों आतंकियों की पहचान मोहम्मद आकिब मीर उर्फ कियान मीर उर्फ रकीब मीर और दानिश अहद दार के तौर पर हुई है। दोनों सोपोर के रहने वाले हैं। टीम को उनके पास से दो चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 10 राउंड गोला बारूद, दो चीनी ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों जैश-ए-मोहम्मद के हाइब्रिड मॉड्यूल से ताल्लुक रखते हैं और अल्पसंख्यक व बाहरी लोगों को निशाना बनाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें