संभाग में 72,180 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 54,075 उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 23,573 छात्रों ने डिस्टिंक्शन, 20,716 ने फर्स्ट डिवीजन और 9277 ने सेकेंड डिवीजन, जबकि 509 ने थर्ड डिवीजन हासिल की है।
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को कश्मीर संभाग के 12वीं कक्षा (रेगुलर) का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। इसमें कुल पास प्रतिशत 75 फीसदी रहा है। सभी संकायों में छात्राओं ने टॉप पोजिशन हासिल की है।
विज्ञापन
कश्मीर हार्वर्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की अरूसा परवेज ने विज्ञान संकाय में 499 और ताबिंदा जान ने कॉमर्स में 497 अंक लेकर पहली पोजीशन हासिल की है। राजकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कोठी बाग की अदीबा मुजम्मिल ने कला संकाय में 496 और शाइला नबी ने होम साइंस में 495 अंक हासिल कर टॉप किया है।
23,573 विद्यार्थियों की आई डिस्टिंक्शन
संभाग में 72,180 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 54,075 उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 23,573 छात्रों ने डिस्टिंक्शन, 20,716 ने फर्स्ट डिवीजन और 9277 ने सेकेंड डिवीजन, जबकि 509 ने थर्ड डिवीजन हासिल की है। लड़कों में से केवल 75 प्रतिशत ने कला संकाय से परीक्षा उत्तीर्ण की, 91 प्रतिशत कॉमर्स से और 97 प्रतिशत छात्र साइंस स्ट्रीम से हैं। हालांकि, छात्राओं में से 80 प्रतिशत ने आर्ट्स से परीक्षा उत्तीर्ण की।