फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी रच रहे हैं घाटी का माहौल बिगाड़ने की साजिश

Thu, 14 Apr 2016 10:30 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • एनआईटी विवाद के बाद गैर कश्मीरी छात्रों को मिले समर्थन से बौखलाए अलगाववादी
 
  • उपमुख्यमंत्री बोले, हंदवाड़ा प्रकरण पर है पैनी नजर, किसी को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं 
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलगाववादियों ने एक बार फिर घाटी का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची है। इसके लिए हंदवाड़ा में सेना को निशाना बनाया गया। एनआईटी विवाद के बाद देशभर में गैर कश्मीरी छात्रों को मिले समर्थन से बौखलाए अलगाववादियों ने सेना के खिलाफ कश्मीरियों को भड़काकर उन्हें एकजुट करने की कोशिश की है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों को यहां दबाया जा सके। 
विज्ञापन


रियासत के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि सरकार हंदवाड़ा प्रकरण पर बारीकी से नजर रखे हुए है। घटना की जांच कराई जा रही है। किसी भी हालत में अलगाववादी हों या फिर कोई और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। 

जिस प्रकार से अचानक सारा घटनाक्रम हुआ और जिस लड़की के साथ छेड़खानी की आड़ में सेना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए उसेे सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी हालत में अलगाववाद से समझौता नहीं किया जाएगा

सैयद अली शाह ग‌िलानी - फोटो : PTI
रियासत में बनी नई सरकार और केंद्र की सरकार ने भी साफ शब्दों में यह संकेत दिया है कि किसी भी हालत में अलगाववाद से समझौता नहीं किया जाएगा। हर हाल में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारों का कहना है कि इससे बौखलाए अलगाववादियों के इशारे पर ही सेना को निशाना बनाया गया। साथ ही तिरंगे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। बताया जाता है कि हर बार अलगाववादी अमरनाथ यात्रा के दौरान घाटी में माहौल को अशांत करने की कोशिश करते हैं। इसके पीछे मकसद होता है कि कम से कम श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें